पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की जाएगी : सीए राजेश्वर पैन्यूली

o योगेश भट्ट o 
नई टिहरी : भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि भाजपा के समर्थित प्रत्याशी पंचायत चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने दावा किया कि ब्लाक प्रमुखों के साथ ही पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी भाजपा अपना परचम लहराएगी। टिहरी के प्रताप नगर क्षेत्र के जुवा पट्टी में डाबरी, सेल्यूर, कांडीखाल, इंडर आदि ,औंण पट्टी में मिश्रवाण गांव -गांव , कफ़लोग, भेलुंता , देवाल , आदि और भदुरा पट्टी में नौघराल सेमधार , बौँसाडी, लिखवार गांव आदि में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के बाद भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक सीए राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश बना हुआ है। 
 मतदाताओं में भी छोटी सरकार बनाने को लेकर उत्साह बना है। बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर विधानसभा से लेकर ब्लाक व न्याय स्तर पर टीमें क़ाम कर रही है। क्षेत्रों में जाकर प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार जीरो टॉरलेंस की नीति पर काम कर रही है। भ्रष्ट्राचार के मामले सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 
कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ भी चुनाव में प्रत्याशियों को मिल रहा है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार में जुटे हुए है। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनाव में भाजपा की भ्रष्ट्राचार मुक्त सरकार बनेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड