The Roller Coaster Ride Of A Life" पुस्तक में मानवीय रिश्तों की पड़ताल

० आशा पटेल ० 
जयपुर | The Roller Coaster Ride Of A Life" पुस्तक में डॉ श्रीगोपाल काबरा ने मानवीय रिश्तों की पड़ताल इतनी खूबसूरती से की है आप उनकी लेखनी के कायल हो जायेंगे  | बहुआयामी प्रतिभा के धनी डॉ. श्रीगोपाल काबरा चिकित्सा के दो विषयों - एनाटॉमी और सर्जरी - में एमडी, विधि स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता की स्नातकोत्तर डिग्री हासिल करने वाले पहले इन्सान है जो हिंदी, अंग्रेजी तथा राजस्थानी में कथा तथा कविता लेखन में भी सिद्ध हस्त है। राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति में उनकी सद्य प्रकाशित पुस्तक "The Roller Coaster Ride Of A Life" पर चर्चा का आयोजन किया गया जिसमे शहर की बुद्धिजीवी शक्सियत ने शिरकत की ।
जयपुर के सवाई मेडिकल कॉलेज से एनाटॉमी विभाग के अध्यक्ष के रूप में सेवा निवृत्त डॉ. काबरा के उन मेडिकल विद्यार्थियों ने जो खुद अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं, ने पुस्तक के उन हिस्सों पर चर्चा की जो उनके चिकित्सा, शिक्षा तथा मेडिकल नैतिकता व मरीज-चिकित्सक संबंधों पर हैं तो साहित्य तथा लोक संस्कृति के अध्येताओं ने इस पुस्तक में अनोखा गद्य माना | 
जाने-माने लेखक और समीक्षक डॉ. दुर्गाप्रसाद अग्रवाल ने किताब को कथेतर विद्या का अनुपम उदाहरण बताने हुए डॉ. काबरा को इस बात के लिए साधुवाद दिया कि उन्होंने बीते युग की मानवीय रिश्तों की संस्कृति को दर्ज करके आने वाली पीढ़ी को सौगात दी है।
जबकि लोक संस्कृति के संरक्षण के काम में सक्रीय ग्रासरूट फाउंडेशन के प्रमोद शर्मा ने किताब के उन अध्यायों की चर्चा की जिसमें शेखावाटी के श्रेष्ठी अपनी धन संपदा से नहीं बल्कि परोपकार के कामों से जाने जाते थे। लेफ्टिनेंट जर्नल डॉ. मेहता ने भी पुस्तक की लम्बी समीक्षा की और उन अध्यायों को रेखांकित किया जिनमें स्थानीय संस्कृति के बड़प्पन को चित्रित किया गया है | डॉ मेहता ने बताया कि डॉ काबरा का गाँव उनके गाँव से मात्र 7 किलोमीटर दूर है, इस लिए हम बिलकुल पडोसी के सामान हैं | जिस संस्कृति में वो पले बढे और संस्कार पाए वह आज की नई पीढ़ी में दिखाई देना मुश्किल है |
डॉ. बजरंग सोनी ने डॉ. काबरा के उन आयामों को छुआ जिनमें वे विद्यार्थियों से अभिभावक की तरह प्रेम करने वाले एक बेहतरीन शिक्षक के रूप में जाने जाते थे , वहीं डॉ. राम गुलाटी ने डॉ. काबरा के सामाजिक सरोकारों वाले कामों की चर्चा की जिसमें जयपुर फुट के विकास में तथा जयपुर के संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल के साथ आवेदन आश्रम की अवधारणा को मूर्त रूप देने और महावीर कैंसर अस्पताल में पीड़ित बच्चों के पूर्ण इलाज की परियोजना में उनके योगदान की चर्चा की।
वक्ताओं में डॉ. विवेक एस अग्रवाल ने पुस्तक के उस महत्वपूर्ण भाग की चर्चा की जिसमें डॉ. काबरा मेडिकल नेग्लीजेंस तथा मेडिकल ऑडिट के लिए एक्टिविस्ट के रूप में अधिक जाने जाते है। इसी लिए अधिकांश एन जी ओ और एक्टिविस्ट से उनके घनिष्ठ रिश्ते है | पुलिस प्रमुख रहे डॉ. भूपेंद्र यादव ने इस मौके पर डॉ. काबरा को शॉल ओढ़ाया और माला पहनाकर स्नेह युक्त स्वागत किया तथा उन्हें उपहार स्वरूप गमले में रोपा पौधा भेंट किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड