खादी भी होगी हाई टेक 15 अगस्त से पहले होगी लाँच

o आशा पटेल o 
नई दिल्ली| खादी ग्रामोद्योग के उत्पाद अब नए रूप में दिखेगें| खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग अब खादी कपड़ों और लेदर के सामान की डिजाइनिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली जाएगी। खादी इंडिया का पोर्टल 15 अगस्त से पहले अपडेट हो जाएगा, जिससे ग्राहकों को बेहतर अनुभव भी मिलेगा। खादी ग्रामोद्योग के कपड़ों और लेदर के सामान सहित दूसरी चीजों की डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग में बड़े बदलावो पर काम हो रहा है। इसमें आर्टिफिशल इंटेलिजेंस की भी मदद ली जाएगी। खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन के चेयरमैन मनोज कुमार ने  बताया कि 15 अगस्त से पहले खादी इंडिया का अपग्रेडेड पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी है। साथ ही पहली बार आर्मी CSD कैंटीनों में खादी के उत्पाद बेचने के लिए करार भी होने वाला है।
KVIC के चेयरमेन मनोज कुमार ने कहा, 'हम ग्राहको, खासतौर से युवाओं का नाता नए भारत की नई खादी से मजबूती से जोड़ने पर काम कर रहे है। AI के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल का विचार है। इससे खादी ग्रामोद्योग के कपड़ों और लेदर प्रोडक्ट्स सहित तमाम उत्पादों की डिजाइनिंग से लेकर लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन तक में बदलाव किया जा सकता है। आने वाले समय में ग्राहक की डिमांड के मुताबिक पर्सनलाइज्ड प्रोडक्ट तैयार किए जा सकते है। स्किल सेंटर्स के मॉडर्नाइजेशन में भी AI से मदद मिलेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार