कांग्रेस की स्वराज बचाओ रैली 20 अगस्त को जयपुर में राज्यपाल को सौपेंगें 5 लाख हस्ताक्षर

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, राजस्थान द्वारा 20 अगस्त (राजीव गांधी जयंती) को राजधानी जयपुर में “स्वराज बचाओ रैली” आयोजित की जाएगी। यह रैली पंचायत एवं निकाय चुनावों की बहाली, जनप्रतिनिधियों के अधिकारों की रक्षा और लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में निर्णायक कदम होगी।
संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 243(E) व 243(U) में चुनाव स्थगित करने या प्रशासक लगाने का प्रावधान नहीं है। इसके बावजूद भाजपा सरकार चुनाव टालकर जनप्रतिनिधियों को कमजोर कर रही है। हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने भी हरियाणा पंचायत और चंडीगढ़ नगर निगम प्रकरण में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। कार्यक्रम में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, RGPRS के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील पंवार सहित कई नेता मौजूद रहेंगे ।

रैली के प्रमुख मुद्दे हैं पंचायत व निकाय चुनावों की तत्काल बहाली, मनमाने परिसीमन का विरोध, दो बच्चों का नियम समाप्त करना, पंचायतों-निकायों को वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार लौटाना, 11वीं व 12वीं अनुसूची के विषयों का हस्तांतरण, निर्वाचित प्रतिनिधियों को पेंशन व मानदेय, पारदर्शी मतदाता सूची और ग्राम सभा की वीडियो रिकॉर्डिंग।

रैली से पहले प्रदेशभर में चलाए गए अभियान के तहत 5 लाख से अधिक हस्ताक्षर एकत्रित किए गए हैं। 20 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से जनसभा व स्वराज संसद लगाकर जनप्रतिंधियों की जन सुनवाई के बाद शांतिपूर्ण रैली शहीद स्मारक तक जाएगी और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रेस कॉन्फ़्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष सीबी यादव, विकास बुड़ानिया, रमेश भाटी, धर्म सिंह सिंघानिया, तेजपाल कुलरिया आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड