कंपनी सचिव परीक्षाओं के जून 2025, के परिणाम घोषित

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जून 2025 में देश भर में आयोजित कंपनी सचिवों की परीक्षाओं के प्रोफेशनल प्रोग्राम (2017 और 2022 पाठ्यक्रम) और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (2017 और 2022 पाठ्यक्रम) के परिणाम दिल्ली में घोषित किये गए और संस्थान के देश के सभी संस्थानों में भी एक साथ जारी कर दिए गए । ICSI ने संस्थान की वेबसाइट - www.icsi.edu पर विषय-वार ब्रेक-अप के साथ-साथ परिणाम उपलब्ध कराने के अलावा, एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा के परीक्षार्थियों द्वारा ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट डाउनलोड करने की सुविधा भी दी है

जयपुर चेप्टर के अध्यक्ष सीएस विवेक शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र पाल ने एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में जयपुर सेंटर में प्रथम रैंक और ऑल इंडिया में दूसरी रैंक हासिल की है। उन्होंने बताया कि एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में जयपुर सेंटर में लक्की प्रजापत और ईशा अग्रवाल ने दूसरी रैंक प्राप्त की और तनुश्री जांगिड़ ने तीसरी रैंक हासिल की है प्रोफेशनल प्रोग्राम में जयपुर सेंटर में , अदिति जोशी ने प्रथम रैंक हासिल की है ,कीर्ति शर्मा ने दूसरी रैंक हासिल की और दिव्यांश शर्मा , संध्या बदलानी, मानसी वर्मा ने तीसरी रैंक हासिल की है ।

सीएस विवेक शर्मा अध्यक्ष, सीएस वरुण मेहरा सचिव और मक्खन लाल रैगर कार्यकारी अधिकारी ने सभी पास हुए और मेरिट में आए छात्रों को उनके परिजनों सहित जयपुर चैप्टर में बुलाकर बधाई दी। प्रोफेशनल प्रोग्राम (2017 पाठ्यक्रम ) परीक्षा के मॉड्यूल - I में 29.60 प्रतिशत अभ्यर्थी, मॉड्यूल - II में 28.83 प्रतिशत और मॉड्यूल - III में 28.50 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए ।

प्रोफेशनल प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम) परीक्षा के ग्रुप 1 में 25.03 प्रतिशत अभ्यर्थी, और ग्रुप 2 में 26.22 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं । एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम) पm। 24.82 प्रतिशत अभ्यर्थी ग्रुप 2 में उत्तीर्ण हुए हैं । कंपनी सचिवों के प्रोफेशनल प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम) और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम) की अगली परीक्षाएँ, सोमवार 22 दिसंबर, 2025 सोमवार, 29 दिसंबर, 2025 तक आयोजित होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड