मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर द्वारा बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन

o आशा पटेल o 
जयपुर : मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर द्वारा बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह एक ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट था, जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे सभी वर्गों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसका उदेश्य समाज में खेलों के प्रति जागरुकता पैदा करके बिमारियों को दूर करना है।
इस अवसर पर मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर के डायरेक्टर रंजन ठाकुर ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज को एक स्वस्थ वातावरण भी देना है। अपने दैनिक जीवन में खेल और व्यायाम शरीर को स्वस्थ एवं सक्रिय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्हें अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम में मणिपाल हॉस्पिटल के डॉक्टर डॉ विपिन जैन, डॉ विकास पिलानिया, डॉ ललित मालिक, डॉ अंशुल गुप्ता, डॉ प्रशांत गर्ग, डॉ मुकेश हरितवाल, डॉ गौरव कूलवाल, डॉ नेहा गोदारा, डॉ त्रिवेणी ढाका, डॉ अरुणा जैन ने स्वस्थ रहने के लिए सुझाव दिए। विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किए गए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार