उत्कृष्ट योगदान के लिए"कालाजी ज्वेलरी" को मिला सम्मान

o आशा पटेल o 
मुंबई। जयपुर के युवा ज्वेलर्स नमन काला,मैनेजिंग डायरेक्टर कालाजी ज्वेलरी ( किनू बाबा ज्वेलरी इंडिया प्रा. लि.) को रत्न और आभूषण उद्योग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) द्वारा मुंबई में आयोजित एक समारोह में ‘फोर्टी अंडर 40’ श्रेणी में सम्मानित किया गया है। पिछले दस वर्षों में, नमन काला ने कालाजी ज्वेलरी ब्रांड की पहचान को देशभर में मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। 
डिजाइन और रणनीति में नवाचार के जरिए उन्होंने न सिर्फ भारतीय खुदरा विक्रेताओं और थोक व्यापारियों का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि विशेष रूप से झुमके (earrings) की कलेक्शन को लोकप्रिय बनाने में भी सफलता पाई है। उनकी रचनात्मक सोच और समर्पण के चलते ब्रांड कालाजी ज्वेलरी ने भारतीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी एक खास पहचान बनाई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली