नेशनल ट्राइबल सर्विस डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में पीआरओ नियुक्त गोविन्द गोपाल सिंह

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जयपुर के पत्रकार गोविन्द गोपाल सिंह राष्ट्रीय आदिम जनजाति सेवा विकास परियोजना विभाग में जन सम्पर्क अधिकारी के पद पर नियुक्ति दी गई है। राष्ट्रीय आदिम जनजाति सेवा विकास परियोजना विभाग के संस्थापक एवं प्रबन्ध निदेशक एतवारी मालतो ने गोविन्द गोपाल को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए इस विभाग में नई जिम्मेदारी संभालने के लिए दी है

 अपनी इस उपलब्धि के लिए गोविन्द गोपाल ने विभाग के प्रबन्ध निदेशक एतवारी मालतो का आभार जताया है। गौरतलब है कि गोविन्द गोपाल सिंह ने जयपुर के राजस्थान विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद वर्ष 2007 में राष्ट्रदूत दैनिक अखबार में प्रशिक्षु पत्रकार के तौर पर अपने पत्रकारिता जीवन की शुरूआत की थी। गोविन्द ने कुल 18 वर्षों के अपने पत्रकारिता करियर में पंजाब केसरी, ईटीवी न्यूज चैनल, दैनिक भोर, 

नया इंडिया, समाचार जगत, मॉर्निंग न्यूज, राजस्थान पत्रिका सहित अन्य मीडिया संस्थानों में रिपोर्टर और सब एडिटर के पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता करते हुए गोविन्द ने अपनी उच्च शिक्षा भी जारी रखी और वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एण्ड मॉस कम्युनिकेशन (बीजेएमसी), मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एण्ड मॉस कम्युनिकेशन (एमजेएमसी), मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) में प्रथम श्रेणी से डिग्रियां प्राप्त कर रखी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड