लोकतंत्र मजबूत रहे उसके लिए बड़े से बड़ा बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे : डोटासरा

o संवाददाता द्वारा o 
जयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय जयपुर पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस विधायक, विधायक प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयास और बलिदान से हमें देश की आजादी मिली है और महान नेताओं ने जो संविधान दिया उसे समस्त देशवासियों को अधिकार मिले हैं, इसीलिए हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र माना जाता है देश में लोकतंत्र कायम रहे और सभी को बोलने की आजादी हो, काम करने की आजादी हो इसलिए देश के महान नेताओं ने संविधान में सभी देशवासियों को अधिकार प्रदान किया हैं और समस्त देशवासी आज महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर नमन करते हैं।
उन्होंने कहा कि आज देश में जो शासन कर रहे हैं उनका संविधान में विश्वास नहीं है और लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए लगातार प्रहार कर रहे हैं। संविधान द्वारा प्रदत बोलने की आजादी सहित समस्त अधिकार छीने जा रहे हैं, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है और सबसे बड़ा प्रहार लोकतंत्र में देशवासियों से वोट छीन कर किया जा रहा है केंद्र सरकार लोगों से वोट का अधिकार छीन रही है और संविधान के 73वें व 74वें संशोधन में प्रावधान है कि प्रत्येक 5 वर्ष में नगर निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाया जाना आवश्यक है 
परंतु 5 वर्ष से अधिक का समय हो जाने पर भी प्रदेश की सरकार संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन कर रही है और चुनाव नहीं करवा रही है। उन्होंने कहा कि आज सभी कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि देश के लोकतंत्र मजबूत रहे उसके लिए बड़े से बड़ा बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे तथा संविधान के प्रावधानों में जो अधिकार आमजन को मिले हैं उन अधिकारों से कोई वंचित न कर सके इसके लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड