बॉक्सर आरती जाखड़ का सम्मान समारोह

o योगेश भट्ट o 
नयी दिल्ली : द्वारका सेक्टर-19 स्थित अंबरहाई में हेडक्वार्टर बॉक्सिंग अकादमी द्वारा अंडर-19 यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल जीतने वाली बॉक्सर आरती जाखड़ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मटियाला विधायक संदीप सहरावत और कोच भीम पुरस्कार विजेता एवं अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर सुनील सिवाच मौजूद रहे।

 वरिष्ठ नागरिकों और खेलप्रेमियों ने आरती को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नजफगढ़ की बेटी आरती जाखड़ ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और निरंतर मेहनत से न केवल दिल्ली, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता के पीछे कोच सुनील सिवाच का मार्गदर्शन, परिवार का सहयोग और खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ही सबसे बड़ा कारण है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास