एमजी मोटर इंडिया ने जयपुर में एमजी साईसुम मोटर्स का दूसरा शोरूम खोला

O आशा पटेल O 
जयपुर, एमजी मोटर इंडिया ने जयपुर के विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में अपने डीलर एमजी साईसुम मोटर्स का दूसरा शोरूम लॉन्च किया। इस नए उद्घाटन के साथ एमजी के जयपुर में 7 और राजस्थान में 20 टच पॉइंट्स हो गए हैं। आधुनिक और शहरी कार खरीदारों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया यह शोरूम एमजी के इमोशनल डाइनैमिकिज़्म डिज़ाइन सिद्धांतों पर आधारित है। शोरूम में अत्याधुनिक सर्विस फैसिलिटी मौजूद है और वर्कशॉप विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में ही स्थित है।

इस अवसर पर साईसुम एम जी मोटर इंडिया के प्रतिनिधि अभिषेक मल्होत्रा, सुधीर कुमार और नितिन जगोटा उपस्थित रहे। एमजी साईसुम मोटर्स की ओर से डीलर प्रिंसिपल साई गिरिधर, सुमित बांगा और सैयाँश बांगा भी मौजूद रहे। एमजी मोटर इंडिया के अनुसार ‘एमजी 2.0’ के तहत नेटवर्क विस्तार की दिशा में एक अहम कदम है। वर्तमान में एमजी भारत के 170 शहरों में 400 से अधिक टचप्वाइंट्स के साथ 85% कवरेज रखता है। 

कंपनी का लक्ष्य इस वर्ष 100 नए टचप्वाइंट्स विशेषकर टियर-3 और टियर-4 शहरों में स्थापित करने का है। डीलर प्रिंसिपल श्री साई गिरिधर ने कहा,हम एमजी के तकनीकी रूप से उन्नत उत्पादों और कस्टमर सेंट्रिक दृष्टिकोण के साथ ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने और सर्वश्रेष्ठ सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड