फेस्टिव सीज़न बनेगा हाउसिंग मार्केट की ग्रोथ का प्रमुख कारक

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली | गणेश उत्सव से शुरू होकर नवरात्रि और दिवाली तक भारत के हाउसिंग मार्केट में सबसे बड़ा डिमांड ड्राइवर रहा है, जो अक्सर वार्षिक बिक्री का लगभग एक-तिहाई योगदान देता है। 2025 की पहली छमाही अपेक्षाकृत संतुलित रही है, लेकिन हम इस फेस्टिव सीजन में नए उत्साह के साथ प्रवेश कर रहे हैं। डेवलपर्स आकर्षक ऑफ़र्स के साथ बड़े प्रोजेक्ट लॉन्च करने की तैयारी में हैं, 

वहीं खरीदार भी अपने खरीद निर्णयों पर आगे बढ़ाने को तैयार हैं। इस सीज़न को और खास बनाता है कई सकारात्मक कारकों का मेल मिड और प्रीमियम सेगमेंट में स्थिर मांग, उपभोक्ता विश्वास में सुधार, और लाइफस्टाइल-ड्रिवन हाउसिंग पर बढ़ता ध्यान। 2025 की चौथी तिमाही न केवल मौसमी सुधार लाएगी, बल्कि 2026 में प्रवेश करते हुए सेक्टर की ग्रोथ मोमेंटम को भी रीसेट कर सकती है। प्रवीन शर्मा, सीईओ, आरईए इंडिया (Housing.com)

भारत का हाउसिंग मार्केट 2025 की पहली छमाही (Q1 और Q2) में अपेक्षाकृत धीमा रहा है, क्योंकि दो साल की मजबूत वृद्धि के बाद सेक्टर एक करेक्शन फेज़ से गुजर रहा है। हालांकि, ऐतिहासिक आंकड़े बताते हैं कि फेस्टिव क्वार्टर (सितंबर–दिसंबर) लगातार मांग को पुनर्जीवित करता है और 2025 में भी इसी पैटर्न के दोहराने की उम्मीद है।

पिछले पाँच वर्षों में (2020–24), सितंबर से दिसंबर तक के चार महीने लगातार हाउसिंग बिक्री के लिए सबसे मज़बूत साबित हुए हैं। डेवलपर्स आमतौर पर नए लॉन्च, ऑफ़र और मार्केटिंग कैंपेन त्योहारों के साथ जोड़ते हैं, जबकि खरीदार बड़ी खरीदारी की योजना इसी दौरान बनाते हैं, जिससे चौथी तिमाही (Q4) हर साल के प्रदर्शन के लिए निर्णायक हो जाती है। पिछले पाँच वर्षों (2020–24) में, Q4 की बिक्री वार्षिक वॉल्यूम का 25–35% रही है। 

कमजोर दौर में भी (जैसे 2020, कोविड के बाद), Q4 ने Q3 की तुलना में 32% की बढ़त दी, जो फेस्टिव डिमांड की मजबूती दिखाता है। अधिकतर वर्षों में, त्योहारी सीज़न Q3 की तुलना में 10–15% ज्यादा ट्रांज़ैक्शन लेकर आया है। इन आंकड़ों के आधार पर, 2025 की चौथी तिमाही में हाउसिंग डिमांड सालाना बिक्री का कम से कम 30% हासिल करने की उम्मीद है, जिससे यह एक बार फिर सबसे मज़बूत तिमाही बनेगी। 2025 की पहली छमाही धीमी रहने के कारण, डेवलपर्स से अपेक्षा है कि वे Q4 में नए लॉन्च और आकर्षक स्कीमें लाकर गति को दोबारा हासिल करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड