संस्कार हैं संस्कृति की आत्मा और मीडिया है उसका दूत : अनिल सक्सेना

दिव्यांशी गोयल O 
जयपुर। राजस्थान साहित्यिक आंदोलन की श्रृंखला के अंतर्गत, राजस्थान संस्कृत अकादमी, जयपुर, राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम और केएनआईटी के संयुक्त तत्त्वावधान में महात्मा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय के सभागार में वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार अनिल सक्सेना ‘ललकार’ ने “भारतीय संस्कृति, संस्कार और मीडिया” विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की निदेशक मीरा बंसल ने की। 
मंच पर प्राचार्य डाॅ. योगेश शर्मा, राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के प्रदेश सचिव मोरध्वज सिंह और शिक्षाविद सरिता पाराशर भी उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में अनिल सक्सेना ‘ललकार’ ने कहा “भारतीय संस्कृति केवल त्यौहारों या परंपराओं तक सीमित नहीं है, यह जीवन जीने की संपूर्ण कला है। संस्कार इसकी आत्मा हैं, जो व्यक्ति को आचरण में श्रेष्ठ बनाते हैं और समाज को नैतिक ऊँचाई प्रदान करते हैं।
 मीडिया इस संस्कृति का दूत है, जिसे सत्य, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपना दायित्व निभाना चाहिए।”उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि सोशल मीडिया के दौर में वे विवेक और सजगता के साथ संदेश प्रसारित करें, ताकि नकारात्मकता के स्थान पर सकारात्मकता का वातावरण निर्मित हो। व्याख्यान के दौरान उन्होंने अनेक ऐतिहासिक उदाहरणों और वास्तविक घटनाओं के माध्यम से स्पष्ट किया कि भारत की सांस्कृतिक धारा को संरक्षित रखने में मीडिया और युवा शक्ति की साझेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के प्रदेश सचिव मोरध्वज सिंह ने राजस्थान के साहित्यिक आंदोलन की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में भारतीय संस्कृति, साहित्य और ज्ञान-परंपरा से जोड़ने के कार्यक्रमों के तहत यह आयोजन किया जा रहा है। निदेशक मीरा बंसल ने कहा कि अनिल सक्सेना ‘ललकार’ का यह वक्तव्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक सिद्ध होगा। प्राचार्य डाॅ. योगेश शर्मा ने छात्रों से भारतीय संस्कृति और ज्ञान-परंपरा को अपने जीवन में अंगीकार करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रियंका प्रजापत ने किया और आभार दिव्यांशी गोयल ने व्यक्त किया। व्याख्यान के उपरांत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत अनिल सक्सेना ने पौधारोपण किया तथा 15 अगस्त के अवसर पर “हर घर झंडा” लगाने का आह्वान किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत