स्वाधीनता दिवस पर राज.सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कार्मिक सम्मानित

० आशा पटेल ० 
जयपुर । 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचन्द बैरवा ने राज्य सरकार एवं राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में शासन सचिवालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी । इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र सेवा और संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प दिलवाया ।
समारोह में राज्य के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को योग्यता सम्मान के रूप में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी रमेश गुर्जर, वरिष्ठ सहायक रिंकू मीणा, कनिष्ठ सहायक मुकेश मीणा एवं रोहित उमरवाल, बृजमोहन मीणा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कृष्ण कान्त पाठक शासन सचिव कार्मिक विभाग, कजोड़मल मीणा अध्यक्ष राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ जयपुर उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार