डाबड़ी कब्रिस्तान,मुस्लिम समाज को मिली जीत / वकील रईस अहमद का किया आभार

 ० ARIF JAMAL ० 
नयी दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के डाबड़ी क्षेत्र में स्थित एक मुस्लिम कब्रिस्तान में अवैध कब्जे को लेकर सालों से मुस्लिम समाज संघर्ष कर रहा था। मुस्लिम समाज के किसी सगे संबंधियों की मौत होने पर इस कब्रिस्तान पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने और किसी की मौत होने पर इस कब्रिस्तान में दफन न करने देने के कारण मुस्लिम समाज कई तरह की परेशानी से जूझ रहा था।
इस कब्रिस्तान से अवैध कब्जे को हटाने और यहां मुस्लिम समाज के लोगों को कानूनी तौर पर जीत मिली और अब मुस्लिम समाज के किसी भी सगे संबंधियों की मौत होने पर अब इस डाबड़ी कब्रिस्तान में दफना सकेंगे।  इस कानूनी कार्रवाई और लड़ाई में जीत के लिए मशहूर टीवी डिबेट पैनिलिस्ट और वरिष्ठ वकील रईस अहमद की बड़ी भूमिका रही है,कब्रिस्तान वेलफेयर एसोसिएशन डाबड़ी के अहमद,हाजी इक़बाल - सदर क़ब्रिस्तान कमेटी, अहमद प्रधान नायब सदर, 

अज़ीज़ुर्रहमान जनरल सैक्रेटरी ,पत्रकार इरफ़ान राही सहित मुस्लिम समाज के समाजसेवी ,बुद्धिजीवी वर्ग,नेता तथा लोगों ने अपनी इस कानूनी जीत के लिए मुस्लिम समाज ने वकील रईस अहमद का आभार व्यक्त किया। डाबड़ी कब्रिस्तान के आसपास के क्षेत्र में रहने वाले मुस्लिम समाज के लोग तीन विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मुस्लिम समाज के सगे संबंधियों की मौत होने पर इस डाबड़ी कब्रिस्तान में बिना किसी परेशानी के दफन कर सकेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार