लॉरियाल इंडिया और सीआईआई ने अत्याधुनिक ब्यूटी स्किलिंग सेंटर की स्थापना की

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : लॉरियाल इंडिया ने कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के साथ साझेदारी कर CII नॉर्थ मुंबई स्किल्स सेंटर में एक नया ब्यूटी स्किलिंग सेंटर स्थापित किया। इस साझेदारी की शुरुआत लॉरियाल इंडिया के प्रबंध निदेशक असीम कौशिक और CII के कार्यकारी निदेशक एवं CII सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन स्किल्स के सीईओ सोगाता रॉय चौधरी ने की। 
यह सहयोग महाराष्ट्र में लॉरियाल के स्किलिंग नेटवर्क को और मजबूत करेगा, जहां हेयरड्रेसिंग और मेकअप जैसे ब्यूटी प्रोफेशन में लॉरियाल द्वारा विकसित पाठ्यक्रम के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे रोजगार क्षमता और जीवन स्तर में सुधार होगा।
अब तक लॉरियाल ने 3.3 मिलियन से अधिक हेयरड्रेसर्स को प्रशिक्षित किया है और अपने सीएसआर कार्यक्रम ब्यूटी फॉर अ बेटर लाइफ (BFBL) के तहत भारत में 24,000 से अधिक वंचित महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया है। वर्षों से BFBL में 75% से अधिक प्लेसमेंट दर दर्ज की गई है, और प्रशिक्षण के बाद लाभार्थियों की घरेलू आय में औसतन 44% तक की वृद्धि हुई है इस को और व्यापक बनाने के लिए, लॉरियाल इंडिया का लक्ष्य 2030 तक 1,00,000 महिलाओं तक पहुंचने का है और CII के साथ यह नई साझेदारी उस लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड