उत्तराखंडी बोली-भाषा ग्रीष्मकालीन कक्षाओं का समापन समारोह

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। उत्तराखंड संस्कृतिक मंच बुराड़ी,उत्तराखंड प्रवासी संगठन लोनी,रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन शास्त्री पार्क एक्सटेंशन ए-ब्लॉक, डी-ब्लॉक एवं उत्तराखंड पार्ट-2 के संयुक्त संयोजन से तथा उत्तराखंड लोक भाषा साहित्य मंच व डी.पी.एम.आई. के तत्वाधान में संचालित उत्तराखंडी बोली-भाषा (गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी) की ग्रीष्मकालीन कक्षाओं का समापन समारोह श्री नारायण भवन, शास्त्री पार्क एक्सटेंशन, बुराड़ी में संपन्न हुआ।
बच्चों ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक दिखाई पारंपरिक लोकगीत-नृत्य, रंग-बिरंगे पहनावे, पहाड़ी व्यंजनों का परिचय, देवस्थलों व पवित्र नदियों की झांकी और स्वच्छ समाज के संदेशों ने दर्शकों को उत्तराखंड की असली पहचान से रूबरू कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी.पी.एम.आई. के प्रबंध निदेशक विनोद बछेती रहे, वहीं लोक भाषा साहित्य मंच के संयोजक दयाल सिंह नेगी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष बनाया।

 विनोद बछेती ने सभी केंद्र प्रमुखों, शिक्षकों-शिक्षिकाओं एवं सहयोगकर्ताओं का सम्मान करते हुए निकट भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग जारी रखने की अपील की। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने, लोक भाषा व संस्कृति को मजबूत करने तथा उत्तराखंडी भाषाओं को संविधान की आठवीं सूची में शामिल कराने हेतु गंभीर प्रयास करने का आश्वासन दिया। दिल्ली-एनसीआर व अन्य राज्यों में संचालित 52 केंद्रों की सराहना की।

समारोह में तीनों आर.डब्ल्यू.ए. प्रधान सर्वेश ठाकुर, महेंद्र सिंह नेगी एवं कपिल देव मिश्रा की भागीदारी इसके अलावा ६ केंद्रों के समापन में ४ केंद्र प्रमुखों प्रेम सिंह नेगी, ठाकुर सिंह रौथाण, चंदन सिंह नेगी, नंदन सिंह कंडारी, राकेश रावत एवं गिरीश सत्यवली ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कौस्तुवानंद बुलोदी (पूर्व निगम पार्षद, कमल विहार) मंगेश त्यागी (विधायक प्रत्याशी, कांग्रेस), नारायण दत्त सनवाल (अध्यक्ष आर.डब्ल्यू.ए. फेडरेशन), भागवत कथा वाचक हरीश शास्त्री, एवं हरीश रौतेला (अध्यक्ष, रेडियंट पब्लिक स्कूल) उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत