वि वि शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री डॉ बैरवा को सौंपा पदोन्नति हेतु ज्ञापन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने एरियर्स और पदोन्नति लाभों से वंचित राजस्थान विश्वविद्यालय के शिक्षकों को CAS प्रोफेसर लाभ दिए जाने का आश्वासन दिया। राजस्थान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (ARUTA) के एक प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में मांग की कि विश्वविद्यालय में चयन समिति द्वारा नियमानुसार (UGC रेगुलेशन 2010 के अंतर्गत)
 प्रोफेसर पद हेतु चयनित शिक्षकों को उनके प्रारंभिक नियुक्ति दिनांक से सेवा की गणना करते हुए CAS प्रोफेसर पद का लाभ दिया जाए। यह आदेश 25 सितंबर 2021 को सिंडिकेट की स्वीकृति के बाद जारी किए गए थे। ARUTA अध्यक्ष प्रो. बी.डी. रावत ने मंत्री को अवगत कराया कि वर्ष 2018 से राज्य के 2000 से अधिक महाविद्यालय के शिक्षकों को प्रोफेसर पद की CAS पदोन्नति प्रदान की गई है तथा उन्हें उनके सभी एरियर्स का भुगतान भी कर दिया गया है।

किन्तु, राजस्थान विश्वविद्यालय के शिक्षकों के साथ भेदभाव किया गया है और उच्चतम न्यायालय के 29 नवंबर 2018 के निर्णय के अनुसार केवल 85 शिक्षकों को ही पदस्थापन (फिक्सेशन) और एरियर्स का लाभ प्रदान नहीं किया गया है। इन 85 में से 7 प्रोफेसरों का पिछले 5 वर्षों में निधन भी हो चुका है। इस पर डॉ. बैरवा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राजस्थान विश्वविद्यालय के शिक्षकों की यह दीर्घकालिक और न्यायोचित समस्या शीघ्र ही समाधान की जाएगी।  विश्वविद्यालय से चर्चा के उपरांत फिक्सेशन और शेष देय राशि का भुगतान शीघ्र कराया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रो. एम.एस. शर्मा (महामंत्री), प्रो. दलवीर सिंह (उपाध्यक्ष), प्रो. आर.के. अग्रवाल एव समस्त शिक्षक संघ पदाधिकारी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड