पुष्पेंद्र कुमार चौधरी को मिला अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ का 'FIDE आर्बिटर' खिताब

० आशा पटेल ० 
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) ने जयपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार चौधरी को FIDE आर्बिटर का खिताब प्रदान किया है। यह उपाधि उन्हें FIDE आर्बिटर कमीशन की हाल ही में FIDE की दूसरी परिषद बैठक में प्रदान की गई। पुष्पेंद्र कुमार चौधरी को शतरंज में वर्षों का गहन अनुभव है। वे राजस्थान के उन चुनिंदा आर्बिटरों में से एक हैं जिन्हें तकनीकी दृष्टि से दक्ष माना जाता है। उन्होंने अब तक अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं में आर्बिटर के रूप में सफलतापूर्वक सेवाएं दी हैं।

अब, FIDE नॉर्म्स पूरे करने के पश्चात, वे किसी भी FIDE-रेटेड अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 'चीफ आर्बिटर' के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत हो गए हैं। पुष्पेंद्र कुमार चौधरी, FIDE के अंतरराष्ट्रीय शतरंज कोच भी हैं। वे वर्षों से शतरंज के प्रशिक्षण और प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली