संदीप तोमर को मिला ‘राजेन्द्र यादव हंस लघुकथा सम्मान 2025’

० इरफ़ान राही ० 
नई दिल्ली : लघु कथाकार संदीप तोमर को उनकी लघुकथा “ख़बर की ख़बर” के लिए वर्ष 2025 का ‘राजेन्द्र यादव हंस लघुकथा सम्मान’ प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। संदीप तोमर ने साहित्यिक यात्रा की शुरुआत कविता से की थी, लेकिन शीघ्र ही उन्होंने लघुकथा को अपनी अभिव्यक्ति का प्रमुख माध्यम बनाया। उनका चर्चित संग्रह “समय की दस्तक” आलोचकों और पाठकों के बीच समान रूप से सराहा गया।

 उनकी कहानियाँ सामाजिक यथार्थ, विडंबना और मानवीय रिश्तों की गहरी परतों को सामने लाती हैं।सम्मान प्राप्ति के अवसर पर संदीप तोमर ने कहा "यह पुरस्कार मेरे लिए प्रसन्नता का विषय ही नहीं, बल्कि आगे की लेखन-यात्रा के लिए प्रेरणा भी है। मैं लघुकथा को सामाजिक यथार्थ और मानवीय संवेदनाओं का सशक्त माध्यम बनाए रखने का प्रयास करता रहूँगा। 

इस उपलब्धि पर गीताश्री, डॉ. स्वाति चौधरी, प्रेम जन्मेजय, धीरेन्द्र अस्थाना, तेजेन्द्र शर्मा, विभा रानी, मार्टिन जॉन और नरेश सक्सेना सहित अनेक साहित्यकारों, आलोचकों तथा पाठकों ने बधाई दी
हंस लघुकथा सम्मान 2025 की निर्णायक गीताश्री ने चयनित लघुकथा “ख़बर की ख़बर” को मीडिया के “पतन-पुराण” की संज्ञा दी और कहा कि यह रचना आज की पत्रकारिता की सच्चाइयों को तीखे और साहसिक ढंग से सामने लाती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड