जेकेके में हुआ “स्टार्टअप शाला” का आयोजन युवाओं और उद्यमियों को मिला नया मंच

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जवाहर कला केंद्र में एनजीओ युवागूँज फाउंडेशन द्वारा “स्टार्टअप शाला” नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य बिज़नेस स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देना और उन्हें नए अवसर प्रदान करना था। युवागूँज फाउंडेशन के फाउंडर अमृतांशु बलानी एवं अनुरोध शर्मा, तथा सेक्रेटरी गौरव सोनी ने बताया कि इस पहल का मक़सद युवाओं और उद्यमियों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहाँ वे अपने विचार प्रस्तुत कर सकें, निवेश के अवसर तलाश सकें और एक-दूसरे के अनुभवों को साझा कर सकें।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि सुभाष गोयल और विशिष्ट अतिथि डॉ. श्याम अग्रवाल की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। साथ ही, एक पैनल चर्चा ने कार्यक्रम को और समृद्ध बनाया, जिसमें उद्योग जगत के विशेषज्ञ राकेश सोढानी, अरविंद कौल पंकज अग्रवाल, रामलाल सैनी, बनवारी लाल गुप्ता और राधेश्याम सिरोहिया शामिल रहे। 
इस आयोजन में 250 से अधिक स्टार्टअप्स और शहर के कई नामचीन उद्यमियों ने भाग लिया। नवाचार और उत्कृष्ट विचार प्रस्तुत करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार