सैफी राब्ता कमेटी द्वारा अमरोहा में बढ़ते क़दम सैफी सम्मेलन आयोजित

० इरफ़ान राही ० 
अमरोहा , उत्तर प्रदेश सैफी राब्ता कमेटी ने ग्राम श्यामपुर निकट ज़ोया ज़िला अमरोहा में अपना वार्षिक अधिवेशन *बढ़ते क़दम* के नाम से आयोजित किया। प्रोग्राम की सदारत एडवोकेट बाबर मुख़्तार सैफ़ी साहब ने की तथा मुख्य अतिथि सैफ़ी रत्न अवॉर्ड से सम्मानित व सैफी समाज के सरपरस्त मास्टर अली शेर सैफी रहे।
प्रोग्राम में बढ़ते क़दम के अंतर्गत सैफी राब्ता कमेटी के अध्यक्ष जावेद सईद सैफी द्वारा पद त्यागने के उपरान्त कमेटी के युवा चेहरा,मेहनती, व कर्मठ सदस्य मोबीन अहमद सैफी को नया अध्यक्ष पगड़ी बांध कर मनोनीत किया गया। सैफी राब्ता कमेटी यूथ विंग के अध्यक्ष के लिए इमरान सैफी को भी पगड़ी बांध कर मनोनीत किया गया।
प्रोग्राम की शुरुआत मस्जिद के इमाम यामीन ने क़ुरान की तिलावत से की । इसके बाद दूर दराज़ से आए कमेटी के ओहदेदारान व मेंबर्स को कमेटी के नए अध्यक्ष मोबीन अहमद सैफ़ी व इमरान सैफी ने फूलमालाओं से तथा शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया प्रोग्राम में कमेटी के सरपरस्त एड सरवर आलम सैफी व एड बाबर मुख्तार सैफी, हाजी के के नफीस सैफी, कैप्टन अब्दुल हफीज़ सैफी, मुहम्मद इलियास सैफी अलीगढ़ ,
हामिद अली सैफी बुलंदशहर,एड हनीफ सैफी, अनवार अहमद सैफी डासना,प्रधान कल्लू खान सैफी ,सैफी सरनेम के गवाह मुहम्मद यासीन सैफी बघा, हारून सैफी,हाजी मैराजुद्दीन सैफी,मुफीद सैफी गंगवार से शौकीन सैफी श्यामपुर से एडवोकेट इस्तेखार सैफी आदि ने सैफी राब्ता कमेटी के प्रयासों की सराहना की तथा सैफी समाज में तालीम को बढ़ाने व फिजूल खर्ची को रोकने पर ज़ोर दिया ।
प्रोग्राम का संचालन हाजी के नफीस सैफी वा पत्रकार इरफ़ान राही सैदपुरी ने किया। इस अवसर पर सलीम सैफी व उनकी टीम मोहम्मद तकी सैफी, आसिफ़ विकास नगर दिल्ली से,जमील अहमद इकबाल सैफी,दिल्ली से,नेता सलीमुद्दीन सैफी ढीकरी से, बरेली से मोहम्मद युसूफ सैफी, मुहम्मद उमर सैफी, नूरुद्दीन सैफी,इस्लाम सैफी अलीगढ़ से बदायूं से रफीक अहमद ,पप्पू भाई की टीम अमरोहा से अनीस गोल्ड व 

श्यामपुर अमरोहा से हाजी नन्हे सैफी हाजी सफीक सैफी डॉ इरशाद सैफी,मुखिया हुसैनबखस, पप्पू सैफी ,महफूज सैफी,नाजिम सैफी,मोहसिन सैफी, हाजी आशिक अली सैफी, इसरार अहमद सैफी,अजीम सैफी व अयान सैफी उपस्थित रहे। प्रोग्राम में इमाम साहब ने देश में अमन शांति भाईचारे की दुआ कराईं, यूथ विंग के अध्यक्ष इमरान सैफी ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड