प्रधानमंत्री ने माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयत्र की आधारशिला रखी

० आशा पटेल ० 
बांसवाड़ा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बांसवाड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान की 1 लाख 8 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं सहित कुल 1 लाख 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया। 
प्रधानमंत्री ने माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयत्र की आधारशिला रखी तथा 3 नवीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान 15 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र प्रदान किए। समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी मौजूद रहे। इससे पहले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत