समाजसेवी व ज्वैलर राजू मंगोड़ीवाला "अग्र गौरव" से सम्मानित

० आशा पटेल ० 
जयपुर। श्री अग्रवाल समाज समिति जयपुर द्धारा समाजसेवी व जयपुर ज्वैलर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला का देश विदेश मे सामाजिक,व्यापारिक व धार्मिक कार्यों की वृहद् श्रृंखला से कार्य कर समाज को गौरवान्वित करने हेतु "अग्र गौरव"सम्मान दिया गया।अग्रवाल कॉलेज प्रांगण के ऑडिटोरियम में अध्यक्ष शिक्षाविद ओ.पी.अग्रवाल व वरिष्ठ समाजसेवियों की उपस्थिति में मंगोड़ीवाला को सार्वभौमिक व सर्वांगीण कार्यो का प्रतीक हताते हुये कहा कि आपने अपने कुशल व्यवहार व कार्यशैली से जयपुर मे सेवा कार्यो व व्यापारिक हितो की
भावना से विशिष्ठ पहचान बनाई जिससे ज्वैलर एसोसिएशन मे लगातार दो बार एतिहासिक जीत से समाज को सिरमौर बनाया।आपके कार्य सामाजिक,व्यापारिक,धार्मिक, राजनीतिक व आर्थिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के रूप मे जाने जाते है हर क्षेत्र मे आपकी महत्त्वता का झंडा देश विदेश मे अग्रवाल समाज व जयपुर को गौरवान्वित कर रहा है। राजस्थान के प्रवासी परिवारो के दिलो मे आपने अनूठी पहचान बनाकर कई देशो व प्रदेशों मे टीम बनाकर समन्वय का कार्य किया है।

इस अवसर पर समारोह में राजू मंगोड़ीवाला ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का आशीर्वाद व सहयोग मुझे प्रेरित करता है,उन्होने कहा कि समाज के सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी आवश्यक है। समाज के उत्थान के लिए आपसी प्रेम, भाईचारे की भावना और एकजुटता बेहद जरूरी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत