अयोध्या की दीपावली पर जगमगाएंगे जयपुर के गौमय दीपक

० आशा पटेल ० 
जयपुर। इस दीपावली पर अयोध्या में जलने वाले 26 लाख दीयों में राजस्थान के गोमय दीपक भी शामिल होंगे। विभिन्न गौशालाओं में ये दीये तैयार किए जा रहे हैं। श्री रामलला अयोध्या सेवा समिति,अयोध्या धाम के अध्यक्ष डॉ. आचार्य राजानंद शास्त्री जयपुर पहुंचे। उन्होंने टोंक रोड श्री पिंजरापोल गौशाला में बन रहे दीयों का अवलोकन किया। भाजपा नेता लोकेश ललित चतुर्वेदी, राजस्थान प्रांतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के राधेश्याम शर्मा, विप्र प्रांतीय अध्यक्ष पूनम आचार्य, राजस्थान प्रांतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला सभा की डॉ. मीना गौत्तम, डॉ अतुल गुप्ता एवं अन्य ने डॉ राजानंद शास्त्री का अभिनंदन किया।

उन्होंने पिंजरापोल गोशाला में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गौ पूजन किया। इसके बाद गौ सेवा अनुष्ठान में गोमाता की सेवा की। बड़ी संख्या में लोगों ने गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया। शास्त्री की अध्यक्षता टोंक रोड सांगानेर स्थित श्री कृष्णा मैरिज गार्डन में सामाजिक समरसता एवं गौ सेवा महोत्सव का भी आयोजन किया गया। 

 कृष्णा पैराडाइज अभिनंदन समारोह में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने आचार्य राजानंद शास्त्री का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अयोध्या में 26 लाख दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे, जिनमें हजारों गौमय दीपक जयपुर के सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला के वैदिक पादप अनुसंधान केन्द्र में तैयार हो रहे हैं। 

ये विशेष दीपक जलने पर प्रकाश के साथ-साथ हवन सामग्री की सुगंध भी वातावरण में फैलाएंगे। इस अवसर पर शास्त्री ने समाज में समरसता, गौ सेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ सेवा केवल परंपरा ही नहीं, बल्कि मानवता और पर्यावरण संरक्षण का भी आधार है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा