मंगलम प्लस मेडिसिटी में हुआ हेल्थ वॉक और जुम्बा का आयोजन

० आशा पटेल ० 
जयपुर । विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मंगलम प्लस मेडिसिटी द्वारा हेल्थ वॉक और जुम्बा सेशन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। हेल्थ वॉक की शुरुआत मंगलम प्लस मेडिसिटी से हुई और इसका रुट सिटी पार्क व लैंडस्केप से होकर वापस अस्पताल तक रहा। इस अवसर पर प्रसिद्ध आरजे मोहित भी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और स्वास्थ्य के
महत्व पर प्रेरक संदेश दिए। अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपेन्द्र भटनागर, डॉ. संजीव गुप्ता और डॉ. एन.के. बैरवा ने हृदय रोगों की रोकथाम पर जागरुकता संदेश साझा किए। अस्पताल के सीईओ  हिमांशु पर्णामी ने लोगों से अपील की कि वे "अच्छी जीवनशैली अपनाएँ, घर का बना भोजन खाएँ, जंक फूड से बचें, रोज़ाना व्यायाम करें और प्रतिदिन 40-45 मिनट की वॉक को अपनी आदत बनाएँ।
कार्यक्रम में डायरेक्टर नेहा गुप्ता की उपस्थिति ने आयोजित जुम्बा सेशन ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। आयोजकों ने इस अवसर पर कहा कि 'छोटी-छोटी जीवनशैली में बदलाव जैसे रोजाना चलना, व्यायाम करना और संतुलित आहार अपनाना हृदय रोगों से बचाव में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास