मंगलम प्लस मेडिसिटी अस्पताल में “वेस्कुलर डे” का आयोजन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। मंगलम प्लस मेडिसिटी अस्पताल में “वेस्कुलर डे” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पेरिफेरल वेस्कुलर सर्जन डॉ. आशीष एरन ने कहा कि समय पर उपचार और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से पेरिफेरल रीवैस्क्युलराइजेशन (एंजियोप्लास्टी एवं पेरिफेरल बाईपास) के माध्यम से रोगियों के अंगों को बचाना अब संभव हो गया है। 

अस्पताल के सीईओ हिमांशु परनामी ने बताया कि मंगलम प्लस मेडिसिटी का उद्देश्य वेस्कुलर रोगियों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार हो सके। 
अस्पताल की निदेशक सुश्री नेहा गुप्ता, जो अपने नवाचारपूर्ण नेतृत्व, संवेदनशीलता और मरीज–केन्द्रित दृष्टिकोण के लिए जानी जाती हैं, ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन रोगियों में जागरूकता बढ़ाते हैं और समय पर उपचार लेने की प्रवृत्ति को मज़बूत करते हैं।

उनके दूरदर्शी नेतृत्व में मंगलम प्लस मेडिसिटी ने कम समय में ही वेस्कुलर केयर और वैरिकोज़ वेन्स उपचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट पहचान बनाई है। उनकी सक्रियता, योजनाबद्ध कार्यशैली और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता के कारण आज यह अस्पताल राजस्थान के अग्रणी केन्द्रों में गिना जाता है। 

डॉ. एरन ने बताया कि मंगलम प्लस मेडिसिटी में डायबिटिक फुट केयर, डायलिसिस एक्सेस, और वैरिकोज़ वेन्स जैसी जटिल समस्याओं के इलाज के लिए अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम उपलब्ध है। यहाँ स्थित वैरिकोज़ वेन्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नवीनतम व आधुनिक उपचार किफ़ायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार