कैमरे हटाओ,लोकतंत्र बचाओ" प्रदेश अध्यक्ष योगिता पंकज के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के रेस्ट रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाने के फैसले के खिलाफ अब विरोध-प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष योगिता पंकज काकू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जयपुर के गांधी सर्किल पर विरोध- प्रदर्शन किया और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का पुतला फूंका। इस प्रदर्शन में संगठन की प्रदेशाध्यक्ष योगिता शर्मा सहित प्रदेश कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे ।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष योगिता पंकज काकू ने कहा कि यह कदम न सिर्फ विधायकों की निजता का उल्लंघन है, बल्कि यह लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस फैसले का उद्देश्य पारदर्शिता नहीं, बल्कि विधायकों पर अनावश्यक निगरानी रखना है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा अब केवल राजनीतिक नहीं,

 बल्कि जनता और विभिन्न संगठनों के बीच भी एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है। पुतला दहन के दौरान, प्रदर्शनकारियों ने "कैमरे हटाओ, लोकतंत्र बचाओ" के नारे लगाए और कहा कि यह तानाशाही का फैसला है । अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे ।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रकोष्ठ के धन सिंह नरुका, विजय सिंह राघव, धर्मेंद्र शर्मा बैनाड़ा, बनवारी लाल, मोनू शर्मा, प्रदीप मीणा, राजेश शर्मा, रामजी लाल शर्मा बगड़ा, लेखराज पाल सवाई सिंह राठौड़, महेश धाकड़, और सुरेन्द्र सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड