उत्तराखंड के चिल्लरखाल,कोटद्वार मार्ग निर्माण को लेकर पत्रकार का दिल्ली में धरना

० आरिफ जमाल ० 
नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाजसेवी और पत्रकार प्रवीण थापा के नेतृत्व में एक विरोध प्रदर्शन उत्तराखंड के कोटद्वार में लम्बे समय से चिल्लर खाल की लिंक रोड के बनाये जाने की मांग को लेकर की गई। नेपाली मूल के समाजसेवी ,यूट्यूबर और स्वतंत्र पत्रकार, प्रवीण थापा कोटद्वार के स्थायी निवासी हैं, प्रवीण थापा राज्य सरकार और केंद्र सरकार में बैठे नेताओं से लम्बे समय से चिल्लर खाल मार्ग के निर्माण को लेकर एक अभियान चलाए हुए हैं ,

वह इस मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर तक विभिन्न कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करते हुए तीन सौ किलोमीटर पैदल चलकर दिल्ली पहुँच।जनता की इस समस्या और माँग के लिए 300 किलोमीटर पैदल चल दिल्ली पहुँचने वाले प्रवीण थापा के दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता ने कोटद्वार और लालढांग के मतदाताओं को प्रोत्साहित किया है, जिन्होंने इस लंबे समय से लंबित माँग के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया और कैंडल मार्च निकाला ।
प्राणी थापा का कहना है कि राजनेता तब तक चुप रहते हैं जब तक उन्हें नींद से उठने के लिए नहीं कहा जाता। कोटद्वार-चिल्लरखाल रामनगर-देहरादून मार्ग के मामले में भी यही हुआ है, जिसके लिए केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 2017 में कोटद्वार के लिए सार्वजनिक आश्वासन तो दिया लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ । उन्होंने ने कहा क्षेत्र के सांसद, विधायक, चाहे वे कांग्रेस के हों या भाजपा के, इस मुद्दे पर अब तक सो रहे हैं , जिसके कारणमामला सर्वोच्च न्यायालय में होने और सभी वर्तमान, पूर्व राज्य व केंद्रीय विधायकों द्वारा इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखने के बाद, वह दिल्ली आने के लिए मजबूर हुए हैं

पौड़ी गढ़वाल के सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चिल्लरखाल, कोटद्वार, रामनगर देहरादून मार्ग के संदर्भ में हमारे नेताओं द्वारा किए गए सभी प्रयास और पहल निश्चित रूप से पूरी होंगी और निकट भविष्य में इस आठ किलोमीटर लंबे मार्ग का पक्की सड़क निर्माण कराया जाएगा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड