केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (CBOA) की डेलीगेट मीट सम्पन्न

० आशा पटेल ०
उदयपुर : केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन का डेलीगेट मीट मेवाड़ की धारा उदयपुर के होटल सेवन रेज पर ऐतिहासिक और जोशीले माहौल में सम्पन्न हुई । राजस्थान के कोने-कोने से आए प्रतिनिधियों ने अपनी एकजुटता और संघर्षशील ऊर्जा से माहौल को गूँजायमान कर दिया। सम्मेलन का शुभारम्भ जोश और उत्साह से भरे नारों के बीच हुआ। स्वागत अभिभाषण में उदयपुर क्षेत्रीय सचिव कुलदीप सहारिया ने सभी डेलीगेट्स का अभिनंदन किया ।

कार्यक्रम में CBOA के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव निगम ने कहा कि अधिकारी वर्ग के हक पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने देंगे। बैंक अधिकारी वर्ग की सुरक्षा, गरिमा और अधिकारों की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। CBOA के राष्ट्रीय महासचिव एवं युवा नेता रवि कुमार के ने बैंकिंग सेक्टर की मौजूदा चुनौतियों, निजीकरण, कर्मचारियों के अधिकारों पर हो रहे हनन एवं बैंक के प्रति अधिकारी वर्ग की जिम्मेदारी पर अपना व्यक्तत्व दिया ।

इस अवसर पर केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन उदयपुर यूनिट ने सीएसआर के तहत उदयपुर महिला बाल विकास समिति संजीवनी हॉस्टल में निराश्रित बच्चों को भोजन एवं अन्य आवश्यक वस्तुएँ उपलव्ध करवाई । पंकज शर्मा ने डेलीगेट मीट में धन्यवाद प्रस्तुत किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार