जेसीआरएस 14 लाख स्कूली बच्चियों को लगायेंगे फ्री एचपीवी टीके

० आशा पटेल ० 
जयपुर | जयपुर कैंसर रिलीफ सोसायटी (जेसीआरएस) ने अपने रजत जयंती वर्ष में एक अभिनव पहल की है जिसके तहत 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को निशुल्क एचपीवी टीकाकरण करेगा । इसकी शुरुआत जामडोली की केशव विद्यापीठ स्कूल से की गई यहां 150 बालिकाओं को सीएसआर के तहत निशुल्क टीके लगाए गए। जेसीआरएस की महासचिव सीमा सेठी ने बताया कि 11 अक्टूबर को जेएमए हॉल में रजत जयंती समारोह आयोजित किया जा रहा है |
सोसायटी के अध्यक्ष आर पी कयाल ने बताया कि सरकार ने हमें स्कूलों में बच्चियों के टीकाकरण की इजाजत दे दी है। इस समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे होंगे। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 9 से 14 साल की 14 लाख बालिकाएं पढ़ रही हैं। स्कूलों में टीकाकरण करने का निर्णय इसलिए लिया गया ताकि पहली वैक्सीन लगने के छह महीने बाद बालिकाओं को दूसरी वैक्सीन के लिए आसानी से पहचान हो सके।

 निजी स्कूलों में पढ़ने वाली आर्थिक रूप से पिछड़ी हुई बच्चियों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। इस मौके पर संस्थापक संरक्षक सुधीद्र गेमावत, वरिष्ठ आइएएस , मुख्य संरक्षक सीए एस एस भंडारी , प्रवक्ता और मिडिया प्रभारी ध्रुवदास अग्रवाल और टीकाकरण कार्यक्रम संयोजक रमेश अग्रवाल भी मौजूद रहे। सोसाइटी के प्रवक्ता ध्रुवदास अग्रवाल ने बताया कि टीकाकरण के अंतर्गत स्कूलों में पढ़ने वाली 9 से 14 साल की बच्चियों को दो टीके लगेंगे। 

टीकाकरण से पहले माता-पिता से सहमति लेना जरूरी होगा। पहली डोज के लगने के छह माह बाद दूसरी डोज जरूर लगवानी होगी तभी यह कारगर होगी। राज्य सरकार की अनुमति से ही यह केम्पेन किया जा रहा है |  राजस्थान हॉस्पिटल ने भी इस अभियान में चिकित्सा भागीदारी पर सहमति दी है | यह टीकाकरण अभियान प्रो डॉ अरुण चौगुले की देखरेख में किया जायेगा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास