श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल जयपुर की ओर से बीट ऑफ डांडिया 2025 का आयोजन

० आशा पटेल ० 
जयपुर : श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल व श्री माहेश्वरी महिला परिषद, जयपुर के द्वारा तिलक नगर स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में बिट्स ऑफ डांडिया 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माहेश्वरी नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष अखिल भाला व सचिव सी.ए प्रवीण परवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक बागला, डांडिया संयोजक पूनीत मांधना, डांडिया संयोजिका सुलभा सारड़ा, डांडिया कोषाध्यक्ष पूनीत खटोड़, 

पॉवर्ड स्पॉन्सर यशवर्द्धन वैध, स्वागत अध्यक्ष कपिल सोमानी, फर्निचर पार्टनर सुयश गोदरेज इण्टीरियो, ऑटोमोबाइल पार्टनर टाटा मोटर्स, बिल्डर्स पार्टनर विराट ग्रुप थे। कार्यक्रम में लगभग 2000 समाज बंधुओ ने हिस्सा लिया और मां दुर्गा की पूजा अर्चना करके सभी समाज बंधुओ ने डांडिया महोत्सव का लुफ्त उठाया। डांडिया को दुर्गा की शक्ति और ऊर्जा का रूप माना जाता है. डांडिया नृत्य मां के लोकप्रिय गीतों पर किया गया। प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं को संजोए रखने के उद्देश्य से गरबा रास व डांडिया महोत्सव का आयोजन पारिवारिक माहौल में किया गया।

 लोगों के मनोरंजन के लिए म्यूजिक, डांस, फूड, शॉपिंग और क्राफ्ट स्टॉल की व्यवस्था की गयी। जिससे लोगों ने भरपूर आनंद लिया। नवयुवक मंडल के सचिव सी.ए प्रवीण परवाल ने बताया कि नवयुवक मंडल अध्यक्ष अखिल भाला ने पधारे हुए सभी समाज बंधुओ को धन्यवाद दिया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार