टाटा कैपिटल का आईपीओ खुलेगा 6 अक्तूबर को,135 एंकर निवेशकों से जुटाए 4,641 करोड़ रुपए

० आशा पटेल ० 
जयपुर.| टाटा ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी टाटा कैपिटल का आईपीओ 6 अक्टूबर को ओपन होने जा रहा है। इससे पहले कंपनी ने 3 अक्टूबर को 135 एंकर निवेशकों से 4,641.8 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी का यह इश्यू 8 अक्टूबर तक पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। आईपीओ के जरिए टाटा कैपिटल 15,512 करोड़ रुपए जुटाने का प्लान बना रही है। यह 2025 का सबसे बड़ा आईपीओ है। इसके अलावा यह पिछले साल हुंडई मोटर इंडिया के 27,859 करोड़ रुपए के आईपीओ के बाद सबसे बड़ा ऑफर भी है। टाटा कैपिटल इस आईपीओ में 21 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी कर रही है।
जबकि इसके प्रमोटर टाटा सन्स और निवेशक इंटरनेशनल फाइनेंस कोर्पोरेशंस मिलकर 26.58 करोड़ शेयर ऑफर-फॉर सेल के जरिए बेच रहे हैं। कंपनी की पोस्ट-मनी इक्विटी वैल्यूएशन करीब 1.31 लाख करोड़ रुपए रहने की उम्मीद है। टाटा केपिटल लि के एम डी और सीइओ राजीव सभरवाल ने बताया कि कंपनी के एंकर निवेशकों में एलआईसी सबसे बड़ी निवेशक कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 310 से 326 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। 

कंपनी ने 135 एंकर निवेशकों को 14.23 करोड़ शेयर 326 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से बेचे हैं। एंकर निवेशकों में देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी सबसे बड़ी निवेशक है, जिसने टाटा कैपिटल में बड़ा निवेश किया है। एलआईसी ने 326 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 700 करोड़ रुपए वैल्यू के एंकर हिस्से का 15.08% हिस्सा हासिल किया। इसके अलावा, मॉर्गन स्टेनली, गोल्डमैन सैक्स, सिटीग्रुप, नोमुरा और अमुंडी फंड्स जैसे बड़े ग्लोबल निवेशकों ने भी एंकर बुक में हिस्सा लिया है।

उन्होंने बताया कि 18 डोमेस्टिक म्यूचुअल फंड्स ने 5.06 करोड़ शेयर खरीदे है| 18 डोमेस्टिक म्यूचुअल फंड्स जैसे व्हाइटओक कैपिटल, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, एचडीएफसी एएमसी, आदित्य बिड़ला सन लाइफ और निप्पॉन लाइफ ने मिलकर 5.06 करोड़ शेयर खरीदे, जिनकी कीमत 1,650.4 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही एसबीआई लाइफ, 

एचडीएफसी लाइफ, आईसीआईसीआई लॉम्बार्ड और रिलायंस जनरल इंश्योरेंस जैसी कई इंश्योरेंस कंपनियों ने भी इस आईपीओ में निवेश किया है। टाटा कैपिटल इस आईपीओ से जुटाए गए नए शेयरों के पैसों का इस्तेमाल अपने टियर-1 कैपिटल को मजबूत करने और भविष्य में कारोबार बढ़ाने के लिए करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड