देवभूमी क्रिकेट महाकौथिग में 64 टीमें-960 खिलाड़ी भाग लेंगे

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : 6वां टी-20 देवभूमी क्रिकेट महाकौथिग का आयोजन नोएडा क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर- 21 में किया जाएगा जिसमें उत्तराखण्ड मूल खिलाडियों की 64 टीमें भाग लेगी। गढ़वाल भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में देवभूमी क्रिकेट महाकौथिग के अध्यक्ष अर्जुन सिंह कण्डारी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 960 खिलाड़ी ड्रेस कोड के साथ आकर्षण का केन्द्र रहेगे आयोजन समिती के सभी सहयोगी संस्थाएं ,गढ़वाल हितैषिणी सभा, माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, लोर हर्बल बोस्केज व डेनिश पेटीसरी बढ़ चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं।
टूर्नामेंट की विजेता टीम को 1,21,000 का प्रथम पुरस्कार लोर हर्बल बोस्केज ,डेनिश पेटीसरी (मुकेश खंतवाल) द्वारा दिया जायेगा व 75,000 हजार का द्वितीय पुरस्कार गढ़वाल हितैषिणी सभा द्वारा प्रदान किया जाएगा। विजेता व उपविजेता ट्राफी (51,000 ) माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर राणा द्वारा दिए जाएंगे। समाजसेवी सूरत सिंह बिष्ट ने मैन आफ द मैच की सभी ट्राफियां (50,000 ) देने की घोषणा की हैं।
आयोजन समिती के कार्यकारी अध्यक्ष दरवान सिंह रावत ने बताया कि उद्धाटन व समापन समारोह में समाजसेवी आनन्द सिंह रावत द्वारा मौजूद रहने वाले सभी खिलाड़ियो, क्रिकेट प्रेमियो व अतिथियों के भोजन की व्यवस्था करगे। खेलो उत्तराखण्ड, बढो उत्तराखण्ड, जीतो उत्तराखण्ड, के उदघोष के साथ 14 दिसम्बर को आयोजको ने पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खां पटौदी क्रिकेट स्टेडियम जामिया ओखला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन समारोह आयोजित किए जाने की घोषणा की । 
 गढ़वाल हितैषिणी सभा के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, महासचिव पवन मैठानी, सांस्कृतिक सचिव वीरेंद्र सिंह नेगी के साथ महावीर सिंह राणा, देवेन्द्र रावत, मुकेश खंतवाल, फाउंडेशन के प्रमुख सदस्य अध्यक्ष अर्जुन सिंह कण्डारी ,कार्यकारिणी प्रमुख एडवोकेट जे. एस.रावत,दरवान रावत,मनवर सिंह असवाल,वीरेंद्र बिष्ट , अनिल सिंह रौथाण, अभिषेक चौधरी व क्रिकेट कोच कमल बागड़ी उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड