न्यूगो ने दी महिला ड्राइवरों को नई भूमिका

० आशा पटेल ० 
मुंबई |  इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस ब्रांड न्यूगो ने वर्ल्ड ड्राइवर्स डे पर उन ड्राइवरों का सम्मान किया, जो देश के मोबिलिटी सेक्टर की रीढ़ हैं। इस वर्ष न्यूगो ने उन महिला कोच कैप्टन्स (ड्राइवरों),को जोड़ा जो बाधाओं को पार करते हुए परिवहन रिकोर्ड बना रही हैं। दिल्ली में इस समय कई महिला कोच कैप्टन्स बस चला रही हैं। न्यूगो उन पहले इंटरसिटी बस ऑपरेटरों में से है, जिन्होंने प्रीमियम इलेक्ट्रिक कोचों के लिए महिला ड्राइवरों की नियुक्ति की है। ये महिलाएँ पुरुष-प्रधान उद्योग में नई मिसाल कायम कर रही हैं और साबित कर रही हैं कि महिलाएँ उन भूमिकाओं में भी अग्रणी हो सकती हैं, जिन्हें परंपरागत रूप से पुरुषों का क्षेत्र माना जाता था।

कंपनी महिला कोच कैप्टन्स को दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर प्रीमियम इलेक्ट्रिक बसें चलाने का अवसर दे रही है। इसके लिए उन्हें इलेक्ट्रिकल व्‍हीकल्‍स से संबंधित विशेष प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और यात्री सेवा कौशल प्रदान किए जाते हैं। न्यूगो यह सुनिश्चित करता है कि उनका कार्यस्थल सम्मानजनक,आधुनिक सुविधाओं से युक्त हो। न्यूगो 24x7 महिला हेल्पलाइन पिंक रिजर्व सीटें, जीपीएस लाइव ट्रैकिंग, सीसीटीवी निगरानी और ड्राइवर ब्रेथ-एनालाइज़र जांच जैसी उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध कराता है।

ग्रीनसेल मोबिलिटी और न्यूगो के प्रबंध निदेशक देवेंद्र चावला ने कहा, “वर्ल्ड ड्राइवर्स डे के अवसर पर हमें गर्व है कि हमारी महिला कोच कैप्टन्स पारंपरिक रूप से पुरुष-प्रधान भूमिकाओं में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं 150 से अधिक शहरों में संचालित अपने बेड़े के साथ, न्यूगो महत्वपूर्ण मिसाल कायम कर रहा है। ड्राइवरों का सम्मान करते हुए और महिलाओं को स्टीयरिंग संभालने का अवसर देकर, रहा है |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड