महात्मा गाँधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गॉंधी भवन, स्टेशन रोड, जयपुर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा तथा पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में पं. गिरिराज बालोरिया ने भजन प्रस्तुत किए, सरदार मनिन्दर सिंह बग्गा ने गुरूवाणी, फादर विजय पॉल ने बाईबल तथा कारी अब्दुल रशीद ने कुरान की आयतों को पढ़ा।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस पार्टी के विधायकगण, विधायक प्रत्याशीगण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण सहित अनेक कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी पुष्पांजलि दी।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम के पश्चात् प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के समस्त नेता एवं कार्यकर्ता राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी द्वारा बताये गये रास्ते पर चलने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की पूर्ववर्ती यूपीए सरकार एवं राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अपने शासनकाल के दौरान जो जनकल्याणकारी योजनायें शुरू की थी वे सभी राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी की भावनाओं के अनुरूप जनसेवा को समर्पित थी,

 लेकिन जबसे केन्द्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से इन योजनाओं को ठण्डे बस्ते में डालकर जनता के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस वाले शिक्षा के मंदिर में शस्त्र पूजन का आयोजन कर रहे हैं जो गलत है, शिक्षा के मंदिर में केवल शिक्षा होनी चाहिए, ना कि शस्त्र की पूजा और शांतिपूर्वक संवैधानिक अधिकारों के तहत् जब विद्यार्थी इसका विरोध करते हैं

 तो उन्हें शस्त्रों से मारपीट कर घायल किया गया और पुलिस में इसकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की, जबकि कई छात्र बुरी तरह से घायल है, उनके शरीर पर हथियारों के घाव के निशान साफ देखे जा सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड