लखपति दीदी बनाने की अनूठी पहल,फ्लिपकार्ट बेचेगा बीकानेरी प्रोडक्ट

० आशा पटेल ० 
बीकानेर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और फ्लिपकार्ट ने मिलकर बीकानेर में स्वयं सहायता समूहों की महिला उद्यमियों के जीवन में बदलाव लाने का बीड़ा उठाया है। एक साझेदारी के माध्यम से ये प्रतिभाशाली महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को फ्लिपकार्ट के ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर प्रदर्शित करने और बेचने का कार्य करेंगे। 
आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय विधि और न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का समय आ गया है। मेघवाल ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप लोग सपने बुनो और उसे साकार करो। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने सपना देखा और सपने को साकार किया। हर व्यक्ति को सपना देखना चाहिए। वो कैसे और कब पूरा होगा, यह आपकी मेहनत पर निर्भर करता है।
मेघवाल ने कार्यशाला में आई कई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि ये महिलाएं अपने सपनों को बुनकर उसे साकार कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने फिल्पकार्ट की सराहना करते हुए कहा कि आज बीकानेर की धरती पर यह कंपनी आई है और यहां के प्रोडक्ट को पूरे देश में बेचेगी। इससे बड़ा गर्व बीकानेर के लिए और क्या हो सकता है।

फ्लिपकार्ट समूह के हेड पब्लिक पॉलिसी एवं गवर्नमेंट रिलेशन डॉ. तफ़ीम सिद्दीकी ने कहा कि बीकानेर की धरती पर आकर अच्छा लग रहा है। उससे ज्यादा खुशी इस बात की है कि यहां की माताएं बहने बड़े जोश के साथ आगे बढ़ने की चाह रख रही है। आज फिल्पकार्ट अपने इस अभियान के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के लखपति दीदी बनाने के सपने को साकार कर रही हैं।

कार्यशाला में स्वयं-सहायता समूह की महिलाओं को फ्लिपकार्ट की टीम के द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों ने अपने अनुभव भी साझा किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) एक सरकारी पहल है जो ग्रामीण गरीबी को कम करने और भारत की ग्रामीण आबादी के लिए स्थायी आजीविका को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

 कार्यक्रम के दौरान महिला उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए और अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) एक सरकारी पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण गरीबी को कम करना और देश की ग्रामीण आबादी के लिए स्थायी आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास