पुलिस महानिदेशक से एनएसयूआई के छात्रों के अधिकारों का दमन करने पर विरोध प्रकट

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। शिक्षा के मंदिर राजस्थान विश्वविद्यालय में शस्त्र पूजन करने के कार्यक्रम का विरोध कर रहे एनएसयूआई के छात्रों पर हथियारों से हमला करने और एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, महेश चौधरी, रामसिंह सामोता सहित अनेक छात्रों को पुलिस द्वारा गम्भीर धाराओं में गिरफ्तार करने तथा छात्रों की ओर से प्रस्तुत शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं करने के मुद्दे पर 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली तथा एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने जयपुर में पुलिस मुख्यालय पर पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर एनएसयूआई के छात्रों के अधिकारों का दमन करने पर विरोध प्रकट किया तथा प्रकरण में निष्पक्षता से जांच करने एवं एनएसयूआई के घायल छात्रों द्वारा प्रस्तुत परिवाद पर कार्यवाही कर हथियारों से हमला करने के दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास