साहित्यकार पत्रकार डॉ.यश गोयल का निधन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। प्रसिद्ध व्यंग्यकार, पत्रकार और साहित्यकार डॉ.यश गोयल का बीमारी के बाद निधन हो गया। वे रक्त कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने 1978 में जोधपुर में पत्रकारिता शुरू की। वे लम्बे समय तक प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया से जुड़े रहे जयपुर, दिल्ली और लखनऊ मेन रहकर उन्होने पत्रकारिता की। उन्होने अमेरिका में रहकर विज्ञान अनुसंधान का कार्य किया और पत्रकारिता में भी महतावपूर्ण कार्य किया। बतौर लेखक उन्हें अपनी व्यंग्य रचनाओं के लिए जाना जाता है। 

उन्हें विविध विधाओं के लिए राजस्थान साहित्य अकादमी के कन्हैया लाल सहल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार उनकी व्यंग्य कृति "नामुमकिन नेता" के लिए दिया गया था। वे कई व्यंग्य संग्रह और कहानी संग्रह लिख चुके हैं, जिनमें "गुण सुत्र", "मंत्री का चश्मा", "कुर्सी का देवदास" (व्यंग्य) और "उतरा हुआ कोट", "कागज़ के हाथ" (कहानी) शामिल हैं। वे अपने पीछे धर्मपत्नी और दो पुत्र छोड़ गए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार