राजस्थान और डेनमार्क के बीच कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर हुआ विचार विमर्श

० आशा पटेल ० 
जयपुर। किसानों की क्षमता वृद्धि के लिए नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत के नेतृत्व में पंचायती राज व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटा राम देवासी, पशुपालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम सहित प्रदेष के 38 प्रगतिशील किसानों का दल तीन मंत्रियों के नेतृत्व में इन दिनों डेनमार्क दौरे पर है। डेनमार्क में यह दल वहां कृषि और पशुपालन की नई तकनीकों और नवाचारों के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहा है।
अध्ययन दल ने डेनमार्क प्रवास के दौरान भारत के राजदूत मनीष प्रभात से मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों पक्षों के बीच कृषि, पशुपालन, जल प्रबंधन और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में आपसी सहयोग एवं ज्ञान-विनिमय पर चर्चा हुई। इस दौरान दल के सदस्यों ने राजस्थान में चल रही कृषि, पशुपालन, जल प्रबंधन तथा नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की तथा डेनमार्क के अनुभवों से सीखने की अपनी उत्सुकता व्यक्त की।

राजदूत मनीष प्रभात ने कहा कि राजस्थान जैसे राज्य में डेनमार्क की तकनीकी विशेषज्ञता और नवाचार विशेष रूप से कृषि, पशुपालन और डेयरी प्रबंधन के क्षेत्रों में उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने भारत-डेनमार्क साझेदारी को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। दूतावास की ओर देश के प्रवासी भारतीयों के साथ दल के सदस्यों का संवाद हुआ और राजस्थान तथा डेनमार्क के बीच किन किन क्षेत्रों में सहभागिता हो सकती है इस पर विचार विमर्ष हुआ।

 इस दल में पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, पंचायती राज व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटा राम देवासी, पशुपालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, किसान आयोग के अध्यक्ष सी आर चौधरी, पशुपालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा, कृषि विभाग के शासन सचिव राजन विशाल के साथ कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन विभागों के 9 अधिकारी तथा 38 किसान और पशुपालक भी शामिल हैं। दल का नेतृत्व पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत कर रहे हैं।

दल के सदस्यों ने बताया कि डेनमार्क की उन्नत तकनीकों और नीतिगत नवाचारों का अनुभव राजस्थान में कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेगा और हमारा यह अनुभव राज्य में नई योजनाओं के क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड