गढ़वाल हितैषिणी सभा ने सौंपा चैक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : उत्तराखंड प्रवासियों की सामाजिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा ने सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत व महासचिव पवन कुमार मैठानी के नेतृत्व में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चाणक्य पुरी स्थित उत्तराखंड निवास में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों मुख्य रूप से धराली व थराली में आयी प्राकृतिक आपदा में पीड़ित परिवारों की सहायतार्थ मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में तीन लाख इक्कावन हजार रुपए का चैक सौंपा।
शिष्टमंडल में सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, महासचिव पवन कुमार मैठानी, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह रावत, सांस्कृतिक सचिव एडवोकेट वीरेन्द्र सिंह नेगी कार्यकारिणी सदस्य प्रताप सिंह महर व सीमा गुसांई शामिल थे। सभा महासचिव पवन कुमार मैठानी ने बताया कि सभा की इस पहल की मुख्यमंत्री धामी ने भूरि-भूरि प्रसंशा करते हुए प्रवासियों की अपनी मातृ-भूमि की सेवा में इसे महत्वपूर्ण भूमिका बताया। महासचिव पवन मैठानी ने मुख्यमंत्री धामी को बताया कि सभा हमेशा से ही आपदा पीड़ितों की सहायतार्थ सहयोग करती रही है,
चाहे उत्तरकाशी में आया भूकंप हो या केदारनाथ आपदा हो या इस वर्ष धराली-थराली में प्राकृतिक आपदा हो, सभा ने हर समय अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया है। सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने बताया की गढ़वाल हितैषिणी सभा ने उत्तराखंड में आयी प्राकृतिक आपदा को मध्य नजर रखते हुए सभा में अलग से एक आपदा राहत कोष स्थापित किया। जिसमें सभा सदस्यों से ऑन लाइन दान देने की अपील की गयी। हमें बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि सभा सदस्यों व अन्य सामाजिक संस्थाओं ने सभा के आपदा राहत कोष में दिल खोलकर दान दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड