मै तो लीनो गोविन्दो मोल ......सुमन की गायकी ने किया मंत्रमुग्ध

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर : सोल कनेक्ट सीरीज़ के तहत मंदिर श्री माधो बिहारी में प्रातः राग सेवा सभा आयोजित की गयी जिसका संयोजन विख्यात लोक कला मर्मज्ञ विनोद जोशी द्वारा किया गया | प्रोफेसर सुमन यादव ने भक्तिरस की इस कड़ी में मीरा बाई के कुछ मशहूर भजन श्री माधो बिहारी के चरणों में अपनी सधी हुई एवं मख़मली आवाज में पिरोकर बखूबी पेश किया | कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने दादू दयाल के प्रसिद्ध भजन 'राम रस मीठा रे' को अपने बेहद पुरकशिश अंदाज़ में गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करके की | 

 विभिन्न रागों - जोग, भैरव, पीलू, पूरियाँ धनाशरी, मॉंड, पहाड़ी, तिलंग आदि रागों में निबद्ध चन्द्रसखी और मीरा बाई इत्यादि की एक से बढ़कर एक भक्ति रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को बॉंध लिया । इस भावपूर्ण और प्रभावशाली गायकी में 'मथुरा में हरी जनम लियो', 'चाकर राखो जी', 'म्हारा जूना जोशी', 'तेरो कोई नहीं रोकणहार', 'पायो जी मैंने राम रतन धन पायो' आदि भजन शामिल हैं | 

कार्यक्रम के अंत में मीरा बाई का सुप्रसिद्ध भजन 'मै तो लीनो गोविन्दो मोल' को गाकर सभी श्रोताओं का दिल जीत लिया और साथ में एक संकीर्तन भी किया, जिसमे सभी श्रोताओं ने तन्मय होकर सहभागिता की और ऐसा प्रतीत हुआ मानो सकल नाद ब्रह्म अपने विराट रूप में साकार हो उठा हो | सुमन यादव ने इस भजन कार्यक्रम में अनूठे प्रयोग भी किये जिससे सभी श्रोता भाव विभोर हो उठे |

 उन्होंने श्लोक, भजन, कजरी, मांड एवं संकीर्तन सभी को सहजता से सम्मिलित करते हुए, भजन गायकी को एक नया आयाम दिया जिससे यह कार्यक्रम एक नए अंदाज़ में पेश हो सका | इनके साथ सह गान यशवर्धन सिंह यादव ने किया | हारमोनियम हबीब खान, तबले पर फ़तेह वारसी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार