“कम्युनिकेशन टुडे ने मीडिया शोधार्थियों और पेशेवरों के लिए वैश्विक मंच विकसित करने का प्रयास किया

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर, मीडिया और जनसंचार के क्षेत्र में प्रतिष्ठित द्विभाषी त्रैमासिक शोध पत्रिका ‘कम्युनिकेशन टुडे’ ने अपने प्रकाशन के 29 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर आईआईआईएम (IIIM), जयपुर में आयोजित एक समारोह में बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति डॉ. देव स्वरूप ने जर्नल के नवीन अंक का लोकार्पण किया। जर्नल के संपादक प्रो. संजीव भानावत ने कहा कि “कम्युनिकेशन टुडे ने पिछले तीन दशकों में मीडिया शोधार्थियों और पेशेवरों के लिए एक सशक्त वैश्विक मंच विकसित करने का निरंतर प्रयास किया है।
उन्होंने बताया कि अब तक पत्रिका के 13 विशेषांक प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें ‘कोविड और मीडिया’, ‘100 वर्ष: मीडिया शिक्षा के’, ‘डिजिटल मीडिया : चुनौतियाँ और अवसर’, ‘मीडिया साक्षरता और सामाजिक कल्याण’, तथा ‘रेल्म ऑफ रेडियो’ जैसे महत्वपूर्ण अंक शामिल हैं। प्रो. भानावत ने आगे बताया कि पब्लिक रिलेशन्स काउंसिल ऑफ इंडिया (PRCI) ने जर्नल को ‘गोल्डन अवॉर्ड इन एक्सटर्नल मैगज़ीन कैटेगरी’ से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार मीडिया और जनसंपर्क के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शोध लेखों के प्रकाशन के लिए प्रदान किया गया।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार शालिनी अग्रवाल, लोक संवाद संस्थान के सचिव कल्याण सिंह कोठारी, यूएनएफपीए के मनीष कुमार, आईआईएस विश्वविद्यालय की डीन प्रो. इला जोशी, तथा समाज शास्त्र विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आरती शर्मा सहित अनेक शिक्षाविद्, शोधार्थी, मीडिया पेशेवर और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड