आरईसी और सागरमाला फाइनेंस कॉर्पोरेशन ने समुद्री बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण को बढ़ावा देने के लिए समझौता किए

० योगेश भट्ट ० 
मुंबई : आरईसी लिमिटेड और सागरमाला फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मुंबई में इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए । समझौता ज्ञापन पर औपचारिक रूप से आरईसी लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक (अवसंरचना एवं लॉजिस्टिक्स) श्रीमती सरस्वती और निदेशक (वित्त) ए.सी. नायक के बीच हस्ताक्षर किए तथा इस दौरान सागरमाला वित्त निगम लिमिटेड के निदेशक (परियोजनाएं) एस.टी. सेल्वम भी उपस्थित थे।

इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य भारत के महत्वपूर्ण समुद्री और संबद्ध अवसंरचना क्षेत्रों में सहयोग और संयुक्त वित्तपोषण के अवसरों का पता लगाना है। यह सहयोग भारत के बंदरगाह-आधारित अवसंरचना और नीली अर्थव्यवस्था के उद्देश्यों में तीव्र विकास को गति देने और बढ़ावा देने के लिए दोनों संस्थानों की वित्तीय शक्तियों का लाभ उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 आरईसी लिमिटेड देश में अवसंरचना परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए राज्य, केंद्र और निजी कंपनियों को विभिन्न परिपक्वताओं के ऋण प्रदान करता है। आरईसी लिमिटेड बिजली क्षेत्र के लिए सरकार की प्रमुख योजनाओं में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक भूमिका निभा रहा है और प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य), दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई), राष्ट्रीय विद्युत निधि (एनईएफ) योजना के लिए नोडल एजेंसी रही है, जिसके परिणामस्वरूप देश में अंतिम मील वितरण प्रणाली,

 100% गांव विद्युतीकरण और घरेलू विद्युतीकरण को मजबूत किया गया है। आरईसी को पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त, केंद्र सरकार ने आरईसी को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यान्वयन की ज़िम्मेदारी भी सौंपी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड