जस्ट आस्क–खुल के पूछो : युवाओं में प्रजनन स्वास्थ्य जागरूकता हेतु इंटरएक्टिव

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), जयपुर में “जस्ट आस्क – खुलके पूछो” विषय पर एआई-आधारित चैटबॉट के माध्यम से सेक्शुअल एंड रिप्रोडक्टिव हेल्थ एंड राइट्स जागरूकता पर केंद्रित एक इंटरएक्टिव यूथ सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन लोक संवाद संस्था, सीकोडेकॉन, सेंटर फॉर वीमेन स्टडीज, जी.सी.सी. एवं एन.एस.एस., आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), जयपुर तथा इंटरनेशनल स्कूल ऑफ इन्फॉर्मेटिक्स एंड मैनेजमेंट (आई.आई.आई.एम.), जयपुर द्वारा यूएनएफपीए, राजस्थान के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में तकनीकी माध्यमों से यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और संवाद के माध्यम से सही एवं विश्वसनीय जानकारी तक उनकी पहुँच सुनिश्चित करना था। मुख्य अतिथि के रूप में विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. देव स्वरूप उपस्थित रहे, जबकि राजस्थान पत्रिका की सिटी हेड शालिनी अग्रवाल गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में प्रो. देव स्वरूप, आईआईएस यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. टी. एन. माथुर, लोक संवाद संस्था के सचिव कल्याण सिंह कोठारी और प्रो. संजीव भानावत सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि प्रो. देव स्वरूप ने कहा कि जिम्मेदार नागरिकों का दायित्व है कि वे युवाओं को उचित और सटीक जानकारी उपलब्ध करवाएँ ताकि वे जागरूक निर्णय ले सकें। अपने संबोधन में प्रो. संजीव भानावत ने कहा कि युवाओं को प्रजनन अधिकारों की जानकारी सही स्रोतों से प्रदान करना इस चैटबॉट का प्रमुख उद्देश्य है।
लोक संवाद संस्था के सचिव कल्याण सिंह कोठारी ने परियोजना की पृष्ठभूमि और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला, वहीं यूएनएफपीए से मनीष शर्मा ने चैटबॉट की कार्यप्रणाली और इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान आशीष बख्शी और रागिनी अरोड़ा ने क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया और विजेताओं को उपहार प्रदान किए। आईआईएस यूनिवर्सिटी से चार कैंपस एम्बेसडर का चयन भी किया गया। अंत में प्रो. इला जोशी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत