RERC द्वारा लगाए नए टैरिफ से उद्योगों पर होगा गंभीर नकारात्मक प्रभाव - राजस्थान चैंबर

० आशा पटेल ० 
जयपुर  | राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग (RERC) द्वारा 3 अक्टूबर को जारी किए गए नवीन टैरिफ आदेश पर गहरी चिंता व्यक्त की है। राजस्थान चैंबर के अनुसार, इस आदेश में लागू किए गए रेगुलेटरी सरचार्ज, ऊर्जा शुल्क और स्थायी शुल्क में वृद्धि राज्य के औद्योगिक उपभोक्ताओं और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अत्यधिक वित्तीय बोझ पैदा करेगी।

राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. के.एल. जैन ने कहा "यह समय उद्योगों के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण है। पहले से ही वैश्विक एवं घरेलू आर्थिक मंदी, बढ़ती उत्पादन लागत और घटती मांग के दबाव में उद्योग लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इस अतिरिक्त टैरिफ से उनकी प्रतिस्पर्धा क्षमता प्रभावित होगी, उत्पादन लागत बढ़ेगी और रोजगार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

राजस्थान चैंबर ने राज्य सरकार और RERC से आग्रह किया है कि -संशोधित टैरिफ और रेगुलेटरी सरचार्ज को तत्काल वापस लिया जाए । सौर ऊर्जा अपनाने को प्रोत्साहित किया जाए और समानांतर संचालन शुल्क में संशोधन किया जाए। टैरिफ वसूली को चरणबद्ध और उद्योग-सुलभ तरीके से लागू किया जाए।

डॉ. के.एल. जैन ने कहा "राजस्थान में संतुलित टैरिफ नीति लागू करना न केवल उद्योगों की स्थिरता सुनिश्चित करेगा बल्कि निवेश और रोजगार को भी बढ़ावा देगा। उन्होने आशा ज़ाहिर की है सरकार और आयोग उद्योगों और आम जनता की वास्तविक परिस्थितियों को समझेंगे और त्वरित समाधान करेंगे।" उन्होने कहा की यदि वर्तमान टैरिफ में सुधार नहीं किया गया, तो यह राजस्थान के औद्योगिक माहौल और आम जनता के जीवन स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड