28 दिसंबर को गढ़वाल भवन का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय

० योगेश भट्ट ०
 नयी दिल्ली : गढ़वाल हितैषिणी सभा सन् 2023 में अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण कर शताब्दी वर्ष मनाया। गढ़वाल हितैषिणी सभा की सांस्कृतिक, सामाजिक, साहित्यिक व शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र पंचकुईया रोड़ स्थित गढ़वाल भवन रहा है। जिसने कि सभा के उतार-चढ़ाव का एक कालखंड देखा है। सभा की शताब्दी यात्रा में गढ़ वाल भवन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। गढ़वाल भवन हमें अपने पूर्वजों से विरासत में प्राप्त हुआ है। अपने पूर्वर्जों की उस महान सोच व उपलब्धि के प्रति हम अपना शीश नवाते हैं। आज गढ़वाल भवन दिल्ली एनसीआर हमारी पहचान व आस्था का मुख्य केंद्र है।

 पंचकुईया रोड़, नई दिल्ली स्थित गढ़वाल भवन की नींव 28 दिसंबर 1958 को रखी गयी थी। सभा की कार्यकारिणी बैठक में 28 दिसंबर को गढ़वाल भवन का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया है। कार्यकारिणी ने गढ़वाल भवन के स्थापना दिवस के अवसर पर सभा के अस्सी वर्षीय व अस्सी वर्ष से अधिक के वरिष्ठ सदस्यों को प्रतिष्ठित वरिष्ठ सदस्य सम्मान श्रीदेव सुमन वरिष्ठ सदस्य सम्मान-2025 से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। 

इसके लिए 30 नवंबर 2025 तक किसी भी माध्यम से सभा तक अपना नाम व मोबाइल नंबर पहुंचाने का कष्ट करें। सदस्य 30 नवंबर 2025 को अस्सी वर्ष का होना चाहिए। सभा ने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ आपदा राहत कोष में दान जुटाकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा करवा था। राज्य सरकार ने उसकी प्राप्ति रसीद भेजी, साथ ही मुख्यमंत्री ने सभा का धन्यवाद किया। यह धन्यवाद सभा के प्रत्येक उस सदस्य का जिसने महत्वपूर्ण कार्य में निःस्वार्थ भाव से अपना आर्थिक सहयोग दिया।

 कार्यकारिणी बैठक में एक सुझाव यह भी आया कि इस अवसर पर सभा को अपने समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, साहित्य व खेल के क्षेत्र में नि:स्वार्थभाव से सेवा कार्य करने वाले अति विशिष्ट व्यक्तित्व को भी सम्मानित करना चाहिए। यदि आपकी नजर में ऐसा कोई नाम हो तो आप उसके पूरे विवरण सहित 30 नवंबर,2025 तक सभा को उपलब्ध करवाने का कष्ट करें। प्राप्त बायोडाटा पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार कार्यकारिणी को होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड