अरावली विहार,भिवाड़ी में 32 और डीटीओ,हनुमानगढ़ में 160 फ्लैट्स की आवासीय योजना लाएगा मण्डल

० आशा पटेल ० 
जयपुर, आवासन मंडल के मुख्यालय में नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं मण्डल अध्यक्ष देबाशीष पृष्टि की अध्यक्षता में परियोजना समिति की 175वीं बैठक आयोजित हुई, जिसमें कई निर्णय लिए गए। मंडल अध्यक्ष देबाशीष पृष्टि ने रिकॉर्ड प्रबंधन में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से राजस्थान आवासन मंडल के सभी अभिलेखों (Records) को चरणबद्ध तरीके से पूर्णत: डिजिटाइज करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पुराने रिकॉर्ड से लेकर वर्तमान योजनाओं से जुड़े सभी दस्तावेजों को डिजिटल प्रारूप में सुरक्षित किया जाए, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़े, अभिलेखों की खोज और सत्यापन में सरलता आए तथा सभी विभागीय गतिविधियों की गति में भी तेजी आए। डिजिटाइजेशन से भविष्य में किसी भी प्रकार की रिकॉर्ड संबंधी विसंगतियों को समाप्त करने में सहायता मिलेगी और मंडल की कार्यशैली और अधिक सुचारु एवं तकनीक-आधारित बनेगी।

अरावली विहार , भिवाड़ी में 32 और डीटीओ, हनुमानगढ़ में 160 फ्लैट्स की आवासीय योजनाओं को मिली मंज़ूरी , जयपुर के सेक्टर 22 प्रताप नगर में मण्डल बनाएगा सामुदायिक केंद्र बैठक में अरावली विहार योजना, भिवाड़ी में उच्च आय वर्ग (S+8) के 32 फ्लैट्स की आवासीय योजना लाने का निर्णय लिया गया है , जिससे अलवर, भिवाड़ी, तिजारा एवं आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले मध्यम एवं उच्च आय वर्ग के आवासीय विकल्पों को बढ़ावा मिलेगा। 

इसी प्रकार मण्डल की डीटीओ हनुमानगढ़ योजना में मध्यम आय वर्ग–A के 160 (G+3) फ्लैट्स के लिए भी मण्डल अध्यक्ष द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर एवं समीपस्थ क्षेत्रों के मध्यम आय वर्ग के लोगों को आधुनिक फ्लैट उपलब्ध हो सकेगा यह दोनों योजनाओं के लिए पंजीकरण दिसंबर माह में शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही सेक्टर–22 प्रताप नगर, जयपुर में प्रस्तावित सामुदायिक केंद्र के निर्माण को भी अनुमोदित किया गया, 

जिससे योजना के आवंटियों सहित आमजन को एक महत्वपूर्ण सामुदायिक सुविधा उपलब्ध होगी। यह केंद्र प्रताप नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी आय वर्ग के निवासियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इसका निर्माण कार्य जनवरी माह में शुरू किया जाएगा । परियोजना समिति की सदस्य सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक श्रीमती रिंकू बंसल ने मानचित्रों के माध्यम से सभी योजनाओं का विस्तृत संबंधित जानकारियां साझा कीं। बैठक में मुख्य अभियंता अमित अग्रवाल, प्रतीक श्रीवास्तव, टी.एस. मीणा, अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक श्रीमती रिंकू बंसल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार