खेल जीवन मे अनुशासन,आत्मविश्वास और टीम भावना को विकसित करता है ! अभिनव थापर

० योगेश भट्ट ० 
देहरादून : एस.जी.आर.आर. पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन, देहरादून में वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिनव थापर और अतिथि प्रशिक्षक शौर्य और भारत रहे।  खेल दिवस में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, स्किपिंग रेस, हॉप रेस तथा वियर एंड रन रेस में सक्रिय भागीदारी की।
मुख्य अतिथि अभिनव थापर ने विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं उत्साह की प्रशंसा की। थापर ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को विकसित करते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्राची जुयाल ने बताया कि इस वर्ष विद्यार्थियों का 70% सहभाग रहा, जो अत्यंत सराहनीय है, और उन्होंने सभी को अगले वर्ष और अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
अतिथि प्रशिक्षकों शौर्य एवं भारत ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन आराधना चमोली ने तथा धन्यवाद ज्ञापन मेनका शाह द्वारा किया गया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार