मुख्य सचिव से राजमेक्स की महिलाओं के कार्य स्थल सुधारों पर चर्चा

० आशा पटेल ० 
जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से राजस्थान महिला अधिकारी एवं कर्मचारी एकीकृत महासंघ (राजमेक्स) के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महासंघ के प्रतिनिधियों ने महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संबंधित कार्यस्थल सुविधाओं, महिला कल्याण तथा सुधारों पर चर्चा की।
मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल के सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि राज्य सरकार महिला कर्मचारियों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक तंत्र में महिला अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर महासंघ की अध्यक्ष विजेता चारण, कोषाध्यक्ष अंजू गोयल, उपाध्यक्ष पुनीता सिंह, प्रचार सचिव कविता जोशी, विभागीय सह अध्यक्ष वंदन शर्मा सहित महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार